शहीदों से प्रेरणा लेकर बनें देशभक्त नागरिक: डा. धर्मसिंह सैनी
- सहारनपुर के फतेहपुर में कार्यक्रम का शुभारम्भ करते राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि शहीद किसी एक जाति व धर्म के न होकर पूरे समाज की धरोहर होते हैं। समाज को चाहिए कि वह इन शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को देशभक्त नागरिक बनाने का काम करें। राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी आज यहां फतेहपुर स्थित काम्बोज धर्मशाला में जिला काम्बोज सेवा समिति व महा सदुक्षिण एवं शहीद उधमसिंह काम्बोज स्मारक ट्रस्ट द्वारा शहीद उधमसिंह काम्बोज की 122वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सत्ता के शीर्ष पर नरेंद्र मोदी बैठे हैं। न जनरल डायर की देश में घुसने की हिम्मत है और न ही जलियांवाला बाग कांड हो सकता है। कुछ लोगों ने पिछड़ा वर्ग को गोत्रों में बांटकर कमजोर करने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचा पिछड़ा समाज एकजुट हुआ है तो उसे अपनी ताकत का एहसास हुआ है और उसके लिए तरक्की व विकास के रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में जिस समाज की जितनी हिस्सेदारी होगी उसकी उतनी ही ताकत होगी।
उन्होंने कहा कि कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी, काम्बोज सबका डीएनए एक है। उन्होंने ट्रस्ट को 21 हजार रूपए देने की घोषणा भी की। ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूराम काम्बोज, देशपाल काम्बोज, देवपाल काम्बोज व नवल किशोर काम्बोज ने शॉल व गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।समारोह को इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आयुर्वेद के चेयरमैन अश्विनी काम्बोज, काम्बोज सभा के जिलाध्यक्ष मांगेराम काम्बोज, एकता मिड्ढा, कर्णसिंह व बसपा नेता हरिराम गौतम ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व आयुष राज्यमंत्री का कस्का छुटमलपुर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, संदीप रोहिला, धर्मपाल सैनी, सतीश राठौर, सईद मलिक, विकास राठौर आदि व्यापारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में काम्बोज सभा के पूर्व अध्यक्ष यशपाल काम्बोज, उपेंद्र सैनी, प्रवीण काम्बोज, नरेश काम्बोज, सुशील काम्बोज, राजेश कुमार, विनोद काम्बोज, अंकित काम्बोज, डा. देवेंद्र सैनी, रूप सैनी, यशपाल सिंह, जितेंद्र सैनी, केहर सैनी, अनुज प्रधान, चरणसिंह, सत्यपाल सैनी, प्रदीप, तेजपाल, डा. हंसराज सैनी, कर्णसिंह सैनी आदि मौजूद रहे।