इन देशों से आने वाले यात्रियों का भारत में होगा RT-PCR Test
नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. इससे न सिर्फ चीन की चिंता बढ़ी है, बल्कि पूरी दुनिया एक बार फिर इस महामारी की चपेट में आ सकती है. वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए भारत सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है. केंद्र की मोदी सरकार ने चीन समेत 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए भारत में आरटी-पीसीआई टेस्ट (RT-PCR Test) अनिवार्य कर दिया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अगर चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से कोई व्यक्ति आता है तो उनका भारत में अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट होगा. अगर इन देशों से आने वाले किसी भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं या कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें क्वारंटाइन कर दिया जाएगा. साथ ही भारत सरकार ने केंद्र सरकार ने फिर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना जरूरी कर दिया है.
