पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा किसानों और जनता की समस्याओं को लेकर 11 अगस्त करेगा प्रर्दशन

देवबंद [24CN] : पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा किसानों की समस्याओं महंगाई बिजली के दाम कम कराने कृषि काले कानून वापसी गन्ना भुगतान व पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर आगामी 11 अगस्त को एसडीएम कार्यालय प्रदर्शन करेगा

शनिवार को ग्र्राम गंगदासपुर जट में मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले 8 महीने से देश के अन्नदाता किसान अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली के चारों तरफ डटे हुए है। इसके बावजूद भी सरकारों की नींद नहीं टूट रही है भाजपा की प्रदेश सरकारें और केंद्र सरकार अन्नदाता किसानों और गरीबों की समस्याओं को लेकर गंभीर और चिंतित नहीं है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 4 वर्ष से प्रदेश सरकार ने गन्ने का 1 कुंटल भी रेट नहीं बढ़ाया है। और इसके बावजूद भी प्रदेश की चीनी मिलें गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान व ब्याज का भुगतान नहीं कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण बताया उन्होंने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नति शील रोजगार परक व विकासशील राज्य होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा में चिकित्सा की सुविधा होगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार किसान मजदूर व गरीब विरोधी कार्य कर रही है। बैठक का संचालन करते हुए मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी ने कहा कि अब देश का अन्नदाता किसान खड़ा हो गया है वह अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। बैठक में चौधरी बाबूराम अमित कुमार अभिषेक चौधरी आकाश कुमार राजकुमार रविंद्र सिंह पदम सिंह रणवीर सिंह दीपक कुमार सुभाष शर्मा डॉ संजय कुमार चौधरी गंगा सिंह वीरेंद्र सिंह रविंदर गिल जोगेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।