पर्युषण पर्व संपन्न , जैन श्रद्धालुओ ने की दिगंबर जैन मंदिर मे पूजा अर्चना

नकुड 29 सितबंर इंद्रेश। नगर मे चल रहा पर्युषण पर्व विधिविधान के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर नगर के श्री आदिनाथ दिगबंर जैन मंदिर में रतनत्रय पजा के साथ भगवान पंष्पदंत को अर्घ दिया गया।
पर्युषण पर्व के अंतिम दिन सुबह से जैन श्रद्धालुओ ने पूजा अर्चना कर शांति विधान मे भाग लिया। इस मौके पर पं0 विजय कुमार जैन ने कहा कि दशधर्म के आगमन से सुख व शांति का आगमन होता है। जिससे पांचो कषायो हिंसा, चोरी , झूठ, कुशील, परिग्रह का नाश होता है। तथा मनुष्य का भाव निर्मल होता है कि जिससे मोक्ष के द्वार ख्ुाल जाते है।
शांतिविधान के मौके पर जैन समाज के सरंक्षक प्रीतम प्रसाद जैन व जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन व महामंत्री आलोक जैन,कोषाध्यक्ष राजेश जैन राजू ने पर्युषण पर्व मे भाग लेने वाले जैन समाज के नर नारियों की सराहना की । कहा कि कल क्षमावाणी पर्व की पूजा की जायेगी। इस मौके पर पकंज जैन सर्राफ , जैन मिलन के महामंत्री पकंज जैन, बताया कि पर्युषण पर्व संपन्न होने समस्त जैन समाज प्रशन्न है।