महाराष्ट्र: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, कई लोगों के घायल होने की खबर
मुंबई में मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन साईट का स्लैब का हिस्सा गिरा, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। ये बड़ा हादसा मुलुंड इलाके में जॉनसन गार्डन इलाके के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से ऑटो रिक्शा में बैठे तीन से चार लोगों के जख्मी होने की खबर है। कहा जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं, मेट्रो का पिलर उन्हीं गाड़ियों पर गिर गया। कुछ लोग जो ऑटो में सवार थे ऑटो पर पिलर गिरने से सभी घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थ्ल पर पहुंची और राहत और बचाव के काम में लग गई।
