Parliament Session: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे से, कई महत्वपूर्ण बिल हो सकते हैं पास, भाजपा ने जारी किया व्हिप

Parliament Session: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे से, कई महत्वपूर्ण बिल हो सकते हैं पास, भाजपा ने जारी किया व्हिप

नई दिल्ली । लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे से शुरु होगी। कल सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होगी। वहीं  भाजपा द्वारा अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी किया गया है। लोकसभा में 13 फरवरी यानी शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस बिल पर चर्चा होगी और सदन में पास किया जा सकता है। पार्टी ने लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से दिन भर सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें।

बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को बताया कि 13 फरवरी को लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है अत: शनिवार को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी और लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से होगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 13 फरवरी, शनिवार को सदन की बैठक सुबह 10 बजे से होगी।

कोरोना वायरस के कारण बदला था सिस्टम

गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह नौ बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा। कोरोना वायरस के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया। सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है।