• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Parliament Monsoon Session: पेगासस पर संसद में आज भी हंगामे के आसार, 11 दिनों से सदन में जारी है गतिरोध

  • August 4, 2021
Parliament Monsoon Session: पेगासस पर संसद में आज भी हंगामे के आसार, 11 दिनों से सदन में जारी है गतिरोध
  • Parliament Monsoon Session आज संसद के मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का तीसरा दिन है। अभी तक का मानसून सत्र 11 दिनों से विपक्ष के हंगामे के चलते बाधित रहा है। विपक्ष लगातार पेगासस जासूसी कांड कृषि कानूनों को लेकर हमला बोल रहा है।

नई दिल्ली ।  आज संसद के मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का तीसरा दिन है। पेगासस मुद्दे पर संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं। अभी तक का मानसून सत्र विपक्ष के हंगामे के चलते बाधित रहा है। विपक्ष लगातार पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को लेकर हमलावर है। संसद में पेगासस जासूसी कांड पर मंगलवार को भी संसद में हंगामा जारी रहा। सरकार और विपक्ष दोनों अपने-अपने रुख पर अड़े रहे। संसद में 11 दिनों से सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है।

Parliament Monsoon Session LIVE UPDATES:

– कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए निलंबन की सूचना दी।

– टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

– सदन की रणनीति बनाने के लिए आज सुबह 10 बजे संसद में कांग्रेस के विपक्षी नेता राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में समान विचारधारा वाले दलों के राज्यसभा के विपक्षी दलों के नेता बैठक करेंगे।

– कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

पेगासस जासूसी विवाद, तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को दो बार के स्थगन के बाद दो बजकर करीब 40 मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा भी हुई स्थगित

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर शाम चार बजे तक के लिए स्थगित हो गई। इसके बाद इसकी कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित की गई। हालांकि विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा ने ‘अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021’ को मंजूरी दी।

नायडू ने संसद का गतिरोध खत्म करने की पहल की

संसद के गतिरोध को समाप्त कराने के लिए राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्ष के नेताओं से संयुक्त रूप से समाधान की अपील की है। इस दिशा में पहल करते हुए सभापति नायडू ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ इस गंभीर विषय पर चर्चा की। उन्होंने सदन में जारी गतिरोध को दूर करने पर मंत्रणा की। सभापति नायडू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल के साथ शाम को समाधान करने के लिए बैठक की। इस बैठक में सरकार की ओर से पहल करने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए सहमति बनाने पर चर्चा की गई।

उन्होंने सरकार से भी इस गतिरोध को समाप्त करने की पहल करने का अनुरोध भी किया। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हुआ है। लेकिन बीते दो सप्ताह के दौरान सदन ठीक से नहीं चल पाया है। विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने कुछ जरूरी कामकाज करा जरूर लिए हैं, लेकिन विभिन्न मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो सकी है। विपक्षी दल पेगासास जासूसी मामले, कृषि कानूनों के साथ अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष की यह भी मांग है कि पेगासस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए।विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को भी राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई। सदन दो बार के स्थगित करने के बाद बैठक दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

 


Post navigation

Prev
Next
Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था

Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था

  • February 26, 2026
सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए

सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए

  • February 26, 2026
UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी

UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी

  • February 26, 2026
सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

  • February 26, 2026
‘बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना चाहिए’, NCERT किताब विवाद पर PM मोदी नाराज

‘बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना चाहिए’, NCERT किताब विवाद पर PM मोदी नाराज

  • February 26, 2026
‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

  • February 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत दो बदमाश किए गिरफ्तार, 2.80 लाख रुपये की नगदी व हथियार किए बरामद February 26, 2026
  • जेसीबी-पोकलेन से ध्वस्त किया 80 दुकानों का अतिक्रमण February 26, 2026
  • 20 फरवरी से 6 मार्च तक आबकारी विभाग चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान February 26, 2026
  • Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था February 26, 2026
  • सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए February 26, 2026
  • UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी February 26, 2026
  • आगामी त्यौहारों पर होली एवं ईद के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक February 26, 2026
  • मण्डलायुक्त ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की कानून व्यवस्था की बैठक February 26, 2026
  • सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला February 26, 2026
  • ‘बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना चाहिए’, NCERT किताब विवाद पर PM मोदी नाराज February 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez