परी संस्था ने किया महिला सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारम्भ

परी संस्था ने किया महिला सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारम्भ
  • सहारनपुर में परी संस्था के कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपते महापौर संजीव वालिया।

सहारनपुर [24CN] । सामाजिक संस्था परी एक उम्मीद के तत्वावधान में बालिकाओं को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए स्थापित किए गए महिला सिलाई केंद्र का आज संस्था के चेयरमैन व महापौर संजीव वालिया तथा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनु बजाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया तथा महिलाओं से सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण हासिल करने का आह्वान किया। पुल खुमरान हजीरा सराय में स्थापित महिला सिलाई-कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के चेयरमैन संजीव वालिया ने कहा कि लड़कियों व महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन और कम्प्यूटर आदि का कोर्स सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प परी संस्था द्वारा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर के गांव, शहर और पिछड़े क्षेत्रों में जमीनी स्तर से लड़कियों व महिलाओं को इस तरह के कार्यक्रम से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। संस्था की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनु बजाज ने कहा कि परी संस्था सभी क्षेत्रों में वार्ड अध्यक्ष बनाने का काम कर रही है जिससे परी सहायता केंद्र में माता और बहनों को सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन और कम्प्यूटर प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने मुस्तकीम अंसारी को वार्ड अध्यक्ष व कु. अलीशा को वार्ड सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। इस दौरान उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य एम. आजाद अंसारी, मोहम्मद आलम, श्रीमती नीला ढींगरा, दलजीत सिंह कोचर, डा. मो. सलीम, मशकूर अली, दर्शन सिंह, श्रीमती पूजा कौर, हैदर अली, लाल धर्मेंद्र प्रताप, श्रीमती फूल बानो, श्रीमती आसमा कुरैशी, मो. उस्मान, बहार अहमद अंसारी, शफी खान आदि मौजूद रहे।