बच्चों को संक्षित रखने के लिए सतर्क रहें माता-पिता

बच्चों को संक्षित रखने के लिए सतर्क रहें माता-पिता
  • सहारनपुर में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत बच्चे शारीरिक शोषण का शिकार होते हैं। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहें तथा उसकी पूर्णरूप से देखभाल व संरक्षण करें। शोभा चौधरी आज यहां चाइल्ड लाइन द्वारा चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बचपन ईश्वर का दिया हुआ उपहार है जो मासूमियत व प्रेम से बंधा होता है। उन्होंने कहा कि गिल्ली मिट्टी जैसा बचपन जिस सांचे में ढल जाता है, लेकिन इस मासूमियत पर कभी-कभी मनुष्य का साया भी मंडराने लगता है जिसे यौन शोषण कहते हैं। इसमें लड़के व लड़कियों में अधिक फर्क नहीं पड़ता। अक्सर देखने में आता है कि शून्य से 15 वर्ष की तक की उम्र के बच्चे यौन शोषण का अधिक शिकार होते हैं। इस दौरान चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर मंसूर हुसैन, कालेज की अध्यापिका आशा सिंह, अलका, सोनिया, रेखा, मिनाक्षी सैनी, चाइल्ड लाइन की विमला वती, लता, दानिश, रजी खान आदि मौजूद रहे।