अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?

अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विधानसभा चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंख चौधरी ने उन्हें ‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर चंद कसा है.

पंकज चौधरी ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “रणछोड़ अखिलेश, पहले चुनौती दी, अब भाग खड़े हुए. अब क्या सीधे लोक सभा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? यह बिल्कुल वैसी ही बात है, जैसे बिना चुनाव के रिज़ीम चेंज. यही सपाइयों की सच्चाई है. जब सत्ता में थे, तब नोएडा जाने से डरते थे. अब चुनाव लड़ने से डर रहे हैं,”

क्या कहा था अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने पर ?

वाराणसी दौरे पर अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल पर कहा था, “हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं.” उन्होंने कहा कि 2012 में भी वा बिना विधानसभा चुनाव लड़े सीधे मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने आगे कि वह इस बार भी वही करेंगे जो उनके लिए शुभ होगा.

अब इसी बयान को लेकर बीजेपी अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है. कुछ नेताओं ने उन्हें अखिलेश यादव पर जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने का भी आरोप लगाया है. इससे पहले ओम प्रकाश राजभर भी अखिलेश यादव के लंबे बालों को टोटका बता चुके हैं.

विपक्ष की अराजकता के लिए लोकतंत्र बचाओ यात्रा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा को लेकर कहा, “जिस तरह से कांग्रेस और कांग्रेस लोग इस देश में लोगों को गुमराह करने, लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और उनके बीचे के ही कुछ लोग जो कहते हैं कि वो शासन बदलना चाहते हैं. एक कहता है कि वो बांग्लादेश से प्रेरणा लेकर करना चाहते हैं तो कहीं न कहीं देखें तो इस भारत का लोकतंत्र बहुत ही मजबूत है और लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन वोट के माध्यम से होता है, अराजकता के माध्यम से नहीं होता है.”

उन्होंने आगे कहा कि इसको लेकर भाजपा आज पूरे देश को जागृत करने का काम कर रही है कि भारत के लोकतंत्र के आधार पर ही हम लोग देश को चलाएंगे, अराजकता के आधार पर नहीं चलाएंगे. इस नाते पूरे देश में पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया है.