केरमन में सुलेमानी के जनाजे में भगदड़, 35 की मौत; 48 लोग घायल

केरमन में सुलेमानी के जनाजे में भगदड़, 35 की मौत; 48 लोग घायल

नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को इराक में अमरीकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी का मंगलवार को जनाजा निकाला गया। सुलेमानी का जनाजा केरमन शहर में निकाला गया था, चूंकि वो केरमन शहर के रहने वाले थे, इस वजह से इस शहर के हजारों लोग इस जनाजे में शामिल हुए। इसके अलावा दूसरे शहरों से भी काफी संख्या में लोग इसमें शामिल होने आए थे। इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। 48 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सुलेमानी के शव को पहले अहवाज, तेहरान और अब केरमन लाया गया था। यहीं पर सुलेमानी का अंतिम संस्कार होना तय था। इन तीनों जगहों के लोग उनके जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा देश के कई हिस्सों से भी लोग केमरन में अंतिम जनाजे में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। इससे पहले अहवाज और तेहरान में भी काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। केरमन में जनाजे की वजह से सभी चीजें बंद थी। लाखों की संख्या में लोग यहां जमा थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई जिसमें इतने लोगों की मौत हो गई। पुलिस भी काफी संख्या में तैनात थी मगर अचानक हुई भगदड़ से लोगों को संभाल पाना मुश्किल हो गया। केमरन शहर का प्रमुख चौराहे को मिलने वाली सभी सड़कें लोगों से खचाखच भरी हुई थीं। इतनी भारी भीड़ को काबू कर पाना मुश्किल हुआ जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे