shobhit University Gangoh
 

LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, पुंछ में गोलीबारी कर तोड़ा सीजफायर

LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, पुंछ में गोलीबारी कर तोड़ा सीजफायर

नई दिल्ली : पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ ज़िले के मनकोट सेक्टर में मोर्टार दागकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

श्रीनगर में रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार से गोले दागे थे, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया था।

पाकिस्तान ने राजौरी जिले में भी भारी गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। हालांकि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया।  पाकिस्तान की सेना ने इस महीने 40 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Jamia Tibbia