नहीं सुधर रहा है पाकिस्तान, पुंछ में एलओसी पर कर रहा है भारी गोलाबारी, 1 सिविल नागरिक घायल

पुंछ: पाकिस्तान पुंछ सेक्टर में लगातार गोलाबारी कर रहा है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से पाकिस्तान द्वारा किरनी और कसाबा सेक्टर में एलओसी को निशाना बनाकर गोले दागे जा रहे हैं। सीमा पार से हो रही फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो स्थानीय नागरिक घायल हुआ है उसका नाम मोहम्मद शरीफ, पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी डोकरी है। उसे छर्रे लगे हैं और इलाज के लिए उसे अस्पताल भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सेना के पीआरओ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान एलओसी को लगातार निशााना बना रहा है। सीमा पार से भारी गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ से बिना उकसावे के फायरिंग की जा रही है।