पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, एक्स अकाउंट को किया गया सस्पेंड

पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, एक्स अकाउंट को किया गया सस्पेंड

नई दिल्लीः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और कार्रवाई की है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान सरकार का सोशल मीडिया हैंडल अब पाकिस्तान में नहीं दिखेगा।

इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसमें पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि (IWT) को तत्काल प्रभाव से स्थगित करना शामिल था।