शिक्षक दिवस पर मेधावी छात्राओ को पदमसुधा अवार्ड दिये गये
नकुड 5 सितंबर इंद्रेश। क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओ मे भारत के पूर्व राष्ट्रªपति डा0 सर्वपल्लि राधाकृष्णन की जयंती व शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनायाग या। विद्यालयो मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षको केा को शिक्षक दिवस की बधाई दी गयी।
नगर के केएलजीएम इंटर कालेज में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे छात्रछात्राओ ने मनमौहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओ को श्री पदमसुधा अवार्ड से नवाजा गया। विद्यालय की कक्षा 6 से आठ तक की तीन तीन मेधावी छात्राओ को दो दो हजार रूपये तथा कक्षा 9 व 10 की तीन तीन छात्राओ को चार चार हजार रूपये प्रति छात्रा प्रदान किये गये।

कार्यक्रम मे पदमसुधा चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य बिजेंद्र शर्मा ने छात्राओ को पुरूष्कार राशि प्रदान की। विद्यालय के प्रबंधक सरस गोयल ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्य केप्टन गौरव मिश्रा ने कहा कि सभी छात्राऐ इस पुरूष्कार को प्राप्त करने केलिये कडी मेहनत करे। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार रौनक, वंदिनी पाल, आयशा, सिमरन सैनी,वर्णिका, जिया, जागृति, दीपाली, चिंकी, जागृति ,तनु व खुशबु को यह अवार्ड दिया गया है। कार्यक्रम मे विद्यालय का स्टाफ शिक्षक व छात्र व छात्राऐ उपस्थित रहे।
इस मौके पर नगर के आर एन टैगोर विद्यापीठ मे भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष मे कार्यक्रम आयोजित किये गये। क्षत्र की अन्य संस्थाओ मे भी शिक्षक दिवस के मौके पर अध्यापको व प्रधानाध्यापको ने छात्रो को पूर्व राष्ट्रपति डा0 राधाकृष्ण के विषय मे जानकारी दी।
