ऑक्सफोर्ड तक पहुंचा ‘संविधान’, 2019 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द का खिताब मिला

ऑक्सफोर्ड तक पहुंचा ‘संविधान’, 2019 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द का खिताब मिला

भारत में पिछले कुछ समय से हर किसी की जुबां पर एक ही शब्द है-संविधान। भारत के संविधान को साल 2019 में 70 साल भी पूरे हुए। फिर नागरिकता संशोधन कानून के बहाने पूरे देश में संविधान को लेकर लंबी बहस शुरू हो गई।

अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने मंगलवार को संविधान शब्द को 2019 का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक 2019 में लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म, न्याय, आजादी, समानता और आपसी भाईचारे की कसौटियों को संविधान के आधार पर मापा गया है।

साल का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द बीते साल के मूड और माहौल को दर्शाता है। ओयूपी के मुताबिक, ‘संविधान का मतलब लोकतांत्रिक सिद्धांतों की एक ऐसी संस्था है, जिसके मुताबिक स्टेट या संगठन को शासन करने की अनुमति मिलती है।’ वर्ष 2018 में ‘नारी शक्ति’ को साल का सर्वश्रेष्ठ शब्द चुना गया था।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे