पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली
  • सहारनपुर में आक्रोश रैली निकालते वरिष्ठ नागरिक।

सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों ने आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान का विरोध किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मृतक पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पदम्श्री भारत भूषण, नगर विधायक राजीव गुम्बर व संस्था के संस्थापक के. एल. अरोडा के नेतृत्व में आक्रोश रैली पुल खुमरान से शुरू होकर महानगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई चैक घंटाघर पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान मृतक पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों तथा सामान्य जन में रोष दिखाई दिया और सभी ने एक स्वर में सरकार को मजबूत करने का आवाहन किया तथा सरकार के हर निर्णय में साथ होने का भी आश्वासन दिया। पद्मश्री भारत भूषण ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रहार हमारी संस्कृति व अखण्डता पर है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर विधायक  राजीव गुम्बर  ने कहा कि पहलगाम में जिस प्रकार हिन्दू पुरूषों की हत्या की गयी है, यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

मोदी सरकार शीघ्र ही इसका जवाब देगी। संस्थापक  के. एल. अरोड़ा ने कहा कि यह हमला एक सामान्य आतंकवादी हमला नहीं है। यह हमला भारत पर एक मानसिक आघात है जिससे देश के हर नागरिक में रोष है।

इस दौरान सीनियर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, महानगर संयोजक प्रेम छोकरा, सह संयोजक के. एल. दावड़ा, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, रामजी सुनेजा, सम्भाल परिवार के अध्यक्ष सुपनीत सिंह, जयवीर राणा, हैप्पी मार्निग क्लब के समस्त सदस्य, पार्षद राजेन्द्र सिंह कोहली, एमपी सिंह चावला, अशोक गांधी, महेश नारंग, विजय अरोडा, सतीश शर्मा, धर्मवीर सिंह, अमृत लाल अरोडा, एनएम जोशी, केएल ग्रोवर, अरूण सूरी, बलबीर सिंह छाबडा, राम बहादुर यादव, अनिल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, मूलचंद आनंद, राजपाल सिंह, बलराम अहलूवालिया, राजू पांडे, जीएल जसूजा, हरपाल सिंह, बृजसिंह, नरेश गुप्ता, गुलशन भाटिया  सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।