शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में विश्व जल दिवस पर यमुना बचाओ नदी संरक्षण बाइक रैली का आयोजन

गंगोह [24CN] : विश्व जल दिवस पर यमुना बचाओ नदी संरक्षण बाइक रैली का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से किया गया। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली में विषय के अनुसार पोस्टर, स्लोगन भी रहे। साथ ही जगह जगह लोगों को संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर बाइक रैली को विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, एवं डीन एसबीईएस डॉ. दिव्या प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से होते हुए यमुना घाट अलीपुर से वापस विश्वविद्यालय पहुंची। साथ ही यमुना तट पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सैंड आर्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्लास्टिक कलेक्शन, हेरीटेज वॉक अवेयरनेस कैंपेन रहा। इस अवसर पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए डीन डॉ. दिव्या प्रकाश एवं असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती द्वारा हस्तिनापुर स्थित गंगा जल एवं अलीपुरा गंगोह स्थित यमुना का जल विश्विद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को भेंट किया गया। डॉ. दिव्या प्रकाश ने बताया कि जब हम किसी भी नदी के तट पर जाएं तो हम यह स्मरण रखें कि उस घाट को कोई भी नुकसान ना पहुंचाएं।
इस अवसर पर सरिता शर्मा, डॉ गरिमा वर्मा, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. ऋषभ, मोनिका, मानसी, राजकुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम में गंगोह थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।