shobhit University Gangoh
 

डा0 भीमराव अम्बेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

डा0 भीमराव अम्बेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन
  • बाबा साहेब अम्बेडकर के चित्र मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित करते पूर्व सभासद

देवबंद [24CN] : महापरिनिर्वाण दिवस पर 66 वे पुण्य तिथि पर डा0 भीमराव अम्बेडकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्व सभासद राजकुमार जाटव के निवास रविदास मार्ग जाटव नगर पर किया गया। इस दौरान डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर भावपूर्ण नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित किए गए।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पालिका सभासद राजकुमार जाटव ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माण कर्ता थे और दुनिया के सबसे लोक तांत्रिक देश भारत के संविधान निर्माता समाज के दबे-कुचले शोषित मजलूम तबके की मजबूत आवाज, नारी मुक्ति दाता, अछूत समाज में पैदा हुए देश के प्रथम कानून मंत्री महिलाओं शोषित के जन नायक परम पूज्य बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा देश के लिए किया गया योगदान हमें भूलना नहीं चाहिए। कहा कि हमें बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। मास्टर यशपाल सिंह जाटव ने कहा कि खुद ओर दुसरो के स्वास्थ्य की चिंता कर कोविड गाईड का पालन अवश्य करें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले और शारीरिक दुरी का विशेष ध्यान रखें यही सच्ची भावपूर्ण श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धाजलि अर्पित करने वाले महेंद्र जाटव, यशपाल सिंह जाटव, चंद प्रकाश जाटव, विक्की जाटव, सुभम जाटव, मनोज जाटव, राजू जाटव, अमरदिप जाटव, ओमवीर सिंह, हेमकुमार जाटव आदि महिला एवं बच्चे सामिल रहे।

Jamia Tibbia