शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 25-09-2025 दिन बृहस्पतिवार को शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंदर जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंदर जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु हवन कराया गया। प्रतिवर्ष इस दिन को प्रतिबद्धता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष प्रतिबद्धता सप्ताह के रूप में कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंदर जी के जन्मदिवस को 19 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चलने वाले कार्यक्रम में अनेक प्रतिबद्धताओं के साथ मनाया गया, जिसमे विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे क्विज़, ऐतिहासिक परिपेक्ष्य, जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम संचालित किये गए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सभागार में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर, आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. सोमप्रभ दुबे, प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, डॉ. एस के पाठक ने मॉ सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय कुलगीत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. कृष्णानन्द ने कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस पर आयोजित प्रतिबद्धता सप्ताह के सन्दर्भ पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात विश्वविद्यालय इतिहास एवं कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को विरासत यूनिवर्सिटी हेरिटेज रिसर्च सेंटर द्वारा बनाई गई स्लाइड शो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमे अनेक प्रतिबद्धता जैसे, साहित्य सृजन एवं संवर्धन, युवाओं को प्रोत्साहित करना, ज्ञान परंपरा के पुनर्स्थापन को दर्शाया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक शानदार प्रस्तुतियां दी, जिनमे नृत्य, गीत, नाटक, व कविता आदि कार्यक्रम शामिल रहे। जिनमे स्नेहा, दिव्या प्रकाश, विशाल, रिहान, रिया, निशा, सुल्तान, जिकरा अंसारी, अंजना आदि छात्र एवं छात्राएं शामिल रही।
कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सर्वप्रथम कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी एवं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनकी दीर्घायु की कामना की, उन्होंने कहा कि कुलाधिपति एक अच्छे दूरदर्शी होने के साथ साथ एक अच्छे मार्गदर्शक भी है, जिनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अनेक ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन सम्पूर्ण अकादमिक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है। कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जीवन के बड़े बड़े अनुभव से विश्वविद्यालय निरंतर लाभान्वित हो रहा है और उनके विचारों से नई दिशा प्राप्त कर रहा है।

इस अवसर पर संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के प्रति उनके योगदान ने संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के मंगल हित की कामना की और कहा कि एक अच्छे मार्गदर्शन में संस्था न केवल प्रगति करती है, बल्कि अपने मूल्यों और उद्देश्यों को भी सार्थक बनाती है व समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कुलाधिपति महोदय के लिए मंगल कामना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आयुर्वेद टीम, बायोलॉजिकल साइंसेज विभाग टीम व शिक्षा विभाग टीम के सदस्य व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

