गांधी जयन्ती और के अवसर पर जागरूकता/जनसम्पर्क और साईकिल रैली का आयोजन

  • सिविल कोर्ट में कल 12ः00 बजे विधिक साक्षरता शिविर का उद्घाटन, साईकिल रैली का शुभारम्भ

सहारनपुर [24CN]। 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती एवं ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर प्रातः 8.00 बजे से स्कूल के बच्चे की शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता और जनसम्पर्क रैली निकाली जायेंगी। अपरान्ह 12.00 बजे महात्मा गंाधी जयन्ती एवं श्आजादी के अमृत महोत्सवश् के जनसम्पर्क/विधिक साक्षरता शिविर चलाये जाने के लिए सिविल कोर्ट स्थित ंन्यायिक अधिकारी सभाकक्ष में उद्घाटन कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेंगा। साथ ही साईकिल रैली का शुभारम्भ करते हुए हरी झंडी दिखाई जायेंगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हृषीकेश पाण्डेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महात्मका गंाधी जी की जयनती एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद में 14 अक्टूबर तक सम्पूर्ण जनपद में विधिक साक्षरता शिविर/जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता रैली की शुरूआत प्रातः 8ः00 बजे सिविल कोर्ट से कलक्ट्रेट-पुलिस लाईन-हकीकतनगर चौराहा-थाना सदर बाजार होते हुए सिविल कोर्ट पर समाप्त हो जायेंगी।
श्री हृषीकेश पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर एक साईकिल रैली का भी आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन 12ः00 बजे सिविल कोर्ट स्थित न्यायिक अधिकारी  सभाकक्ष से होगा। साईकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए सिविल कोर्ट पर ही समाप्त होगी।

Jamia Tibbia