फागुन के रंग श्याम के संग: 21 फरवरी को भव्य भजन संध्या का आयोजन
- सहारनपुर में मंदिर प्रांगण में जानकारी देते समिति के पदाधिकारी।
सहारनपुर। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा षष्ठम् फागुन के रंग श्याम के संग कार्यक्रम का आयोजन 21 फरवरी को सायं 7 बजे श्री भुतेश्वर महादेव मन्दिर के ग्राउंड स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में बाहर से आए ख्याति प्राप्त गायक बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पहली बार सहारनपुर में माँ शाकम्भरी देवी का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही इस बार बाबा खाटू श्याम का विशेष एवं भव्य श्रृंगार कोलकाता से मंगवाया गया है।
समिति के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां पिछले एक वर्ष से की जा रही हैं और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन संध्या में जयपुर से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी, जयपुर के आयु बसोमानी तथा दिल्ली से साहिल सांवरा बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे और श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनुज अरोड़ा, सचिव प्रतीक गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गर्ग सहित अमन गुप्ता, शिवम सिंघल, अतुल गांधी, आशीष वर्मा, राजीव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, निपुण वर्मा, शुभम चैरसिया, दीपांशु गोयल, शंशाक भाटिया, सविन गुप्ता, कशिश भंडारी, अमित वर्मा, वरुण शर्मा, हर्षित गोयल, चंदन ग्रोवर, चेतन भाटिया एवं दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।
