श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

- भागवत कथा के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा का पटका पहनाकर स्वागत करते भाजपाई
देवबंद [24CN]: दिशा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन देवबंद के तत्वावधान में शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन स्वामी लाला शास्त्री महाराज ने बामन अवतार, भगवान कृष्ण द्वारा पुतना वध और भगवान कृष्ण द्वारा गोकुलवासियो की रक्षा हेतु गोवर्धन पृवत को अंगुली पर उठाने की कथा का वर्णन किया।
कथा वाचक ने कहा कि भगवान को 56 भोग इसलिए लगाये जाते है कि माता यशौदा कृष्ण को दिन में आठ बार भोजन कराती थी और कृष्ण जी ने सात दिन तक गोवर्धन पृवत को उठाये रखा और इन सात दिनों में कृष्ण जी भुखे रहे। जब श्रीकृष्ण ने पर्वत को नीचे रखा तब माता यशौदा ने सात दिन का भोजन एक साथ बनाया और 8ग7=56 होता है। इसलिए भगवान को 56 भोग लगाये जाते है।
भागवत कथा सुनने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा जिलाधयक्ष रक्षा नामदेव, जिला शोध प्रमुख भाजपा शुभलेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गीता राणा, रजनी राणा, मुकेश देवी, जिलाधयक्ष महामंत्री उषा उपाध्याय, जिलाधयक्ष मंत्री राखी बहोत्रा, स्नेहा टंडन, पवन गुसाई, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष उषा धीमान तथा 56 भोग प्रसाद संयोजिकाऐ अन्नू शर्मा व सपना सिघंल को व्यास गद्दी पर विराजमान लाला शास्त्री जी महाराज ने पटका पहना कर आशीर्वाद दिया। कथा श्रवण करने वालों में लक्ष्मी गुप्ता, गीता गर्ग, मुनेश त्यागी, नेहा गुप्ता, मंजू पंवार, सोनिया पाल, पिंकी त्यागी, रचना कश्यप, रेखा धीमान, प्रियंका, रजनी, उषा रानी, रचना कश्यप, राजरानी सैनी, शिक्षा धीमान, रशिम पुंडीर, अरूणा, वंदना, सीमा, अर्चना धीमान, संयोजक सूर्य प्रताप एडवोकेट, बिजेंद्र गुप्ता पूर्व नगर महामंत्री, नीरज सैनी, परीक्षित, ओम सैनी आदि उपस्थित रहे।