shobhit University Gangoh
 

जिला कारागार सहारनपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जिला कारागार सहारनपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

सहारनपुर [24CN]। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज जिला कारागार सहारनपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से कारागार मे निरूद्व बन्दियों के मुकदमों की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी बन्दी के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नही है तो वह जेल प्रशासन के माध्यम से प्रार्थनापत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है जहॉ से उसे तत्काल निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी।

उन्होने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सजायाफता बन्दियांे की जेल अपील सत्र न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय में करायी जाती है अगर किसी बन्दी की जेल अपील होनी है तो वह भी जेल प्रशासन के माध्यम से प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर जेल अपील दायर कर सकता है। कहा कि कारागार में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना भी की गयी है जिसमें 3 सजायाफता बन्दी/पीएलवी को लगाया गया है जेल मे निरूद्व बन्दी अपनी समस्या के समाधान हेतु पीएलवी से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिहं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर ने भी बन्दियो की सहायता हेतु अपने अपने विचार रखें। वरिष्ठ अधीक्षक कारागार श्रीमती अमिता दुबे ने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार सभी बन्दियांे को पूर्ण सुविधा दी जा रही है। फिर भी किसी बन्दी की कोई समस्या है तो वह कभी भी मिलकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। जेल विजिटर श्री अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह मे 2 बार जेल पर आकर बन्दियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। विजिट के दौरान बन्दी सम्पर्क स्थापित कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।

जिला कारागार एवं स्वंय सेवी सहायता समूह के सहयोग से माननीय जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बच्चो को कपडे वितरित किये गयें।

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हृषीकेश पाण्डेय सहित कारागार प्रशासन के समस्त अधिकारी मौजूद थें।

Jamia Tibbia