भाजपा का कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम’ एवं ’सदस्यता अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन

भाजपा का कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम’ एवं ’सदस्यता अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन
  • मतदाताओं को पत्रक के बारे में जानकारी देती शुबलेश शर्मा

देवबंद [24CN]: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव के निर्देशानुसार कार्यक्रम कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षक नगर बूथ नंबर 269 पर सहारनपुर भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा के नेतृत्व में कमल रंगोली बनाकर तथा मतदाताओ से मिलकर पत्रक वितरित किए और भाजपा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास और सुरक्षा की नई उचाईयो को छु रहा है तथा भारत का डंका पुरे विश्व में बज रहा है।

उन्होने कहा कि भारत की जनता में राष्ट्रवाद की भावना पैदा हो रही है जिससे देश हर क्षेत्र में  तेजी से आगे बढ रहा है। प्रदेश की योगी सरकार महिला सशसतिकरण, महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा और महिला उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है जिससे महिलाएं आत्म निर्भर  और स्वालमबी बन कर आगे बढ़ कर हर मोर्च पर नेतृत्व कर रही है। प्रदेश के मतदाताओं ने 2022 में योगी जी दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।

नेहा गुप्ता ने कहा कि हम सबको प्रधान मंत्री माननीय मोदी के वोकल फोर लोकल कार्यक्रम के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने मे सहयोग करना होगा। इससे जहाँ रोजगार के और अवसर पैदा होंगे, वही भारत की अर्थव्यवस्था मजबुत होगी भारत और भारतवासी मजबुत होंगे। उन्होंने कविता बनाकर दीये मिट्टी के, जरा सी आस पाली है। मेरी मेहनत खरीदो लोगों, मेरे भी घर दीवाली है के माध्यम से दिपावली पर मिट्टी के दिये खरीदेने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें मोदी जी के मेक इन इंडिया के सपने को पुरा करना होगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री स्नेहा टंडन, पवन गुसाई, सविता, अन्नू शर्मा, शशी आदि उपस्थित रहे।