महिलाओं के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता केन्द्र के लाभों की जानकारी के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
सहारनपुर [24CN]। विधिक साक्षरता शिविर लगाकर विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओ की जानकारी के साथ ही महिलाओ के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत एवं मध्यस्थता केन्द्र के लाभो के विषय में आम नागरिको को प्राधिकरण एवं स्थायी लोक अदालत के स्टाफ द्वारा दी गयी।
जागरूकता शिविर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हृषीकेश पाण्डेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहारनपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार पटेल नगर चौक पर विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कैम्प, जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। शिविर में थाना कुतुबशेर के एस एस आई सूबेसिहॅ, सब इन्सपेक्टर व स्टाफ के द्वारा आम नागरिको को पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली सहातया के विषय में बताया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि जब भी किसी को कोई व्यक्ति तगं करता है तो वह 112 पर डायल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकता है पुलिस हमेशा आपके लिये तत्पर है आप सभी अपने को अकेला महसूस न करें। श्री पाण्डेय ने बताया कि गॉधी पार्क मे भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जानकारी दी गयी तथा डोर टू डोर के माध्यम से प्राधिकरण की प्रचार सामग्री वितरित की गयी। उपस्थित लोगों को शासन की अनेक योजनाओं की जानकारी दी गयी।
आज ही तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर मनिहारान के पैनल लायर्स एवं तहसील विधिक सेवा समिति बेहट के पैनल लायर्स अशोक चौहान व पकंज गुप्ता द्वारा अलग अलग जगह जाकर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये डोर टू डोर कम्पेन किया और पैम्फलेट वितरित किये गयें। थाना सरसावा पुलिस व जिले के अन्य थानो के द्वारा स्कूलो के द्वारा प्रतियोगिताएं कर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी गयी। समस्त तहसीलों, आगनवाड़ी व आशाओं द्वारा द्वारा डोर टू डोर जाकर प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में बताया गया।