नगर मंडल की एक बैठक का किया गया आयोजन
- सेवा पखवाड़े और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
देवबंद [24CN]: देवबंद नगर मंडल की एक विशेष कामकाजी बैठक का आयोजन बुधवार को स्टेट हाईवे स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सैनी शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के विषय में जानकारी दी। उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे जन हितैषी कार्यों एवं योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।
जिला निकाय प्रकोष्ठ संयोजक प्रतिनिधि दीपक राज सिंघल ने 2024 में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए अभी से जुटने की अपील की। मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि समग्र प्रयास ही संगठन का सार होता है, जिससे किसी भी पार्टी के मजबूती के विषय में पता चलता है।
इनके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला मंत्री विपिन भारती, डॉक्टर सुखपाल और चैधरी रवींद्र ने भी अपने विचार रखे। संचालन महामंत्री अरुण गुप्ता ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष विकास त्यागी, महामंत्री राम मोहन सैनी, अनवर अली, मनोज सिंघल, दीपक गर्ग, वैभव अग्रवाल, अरविंद बंसल, अभिषेक त्यागी, सभासद बालेंद्र, बलदीप सिंह, विनय काका कांता त्यागी, शुबलेश शर्मा, रेणु दत्ता, स्नेहा टंडन, मंजु शर्मा, आलोक खटिक, राज कुमार जाटव, उमेश सेनी, विवेक तायल सुभ गर्ग, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुर्तुजा कुरैशी, अमरीश त्यागी, जोगिंदर, ऋषि पल, मनोज बंसल, लकी वर्मा, अजय गर्ग, विकास देसवाल आदि मौजूद रहे।
