बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयुर्वेद अक्षरारम्भ 2023 कार्यक्रम का आयोजन

बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयुर्वेद अक्षरारम्भ 2023 कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में आज दिनांक 12-12-2023 को विश्वविद्यालय के जे.पी. माथुर ऑडिटोरियम हॉल में बी.ए.एम.एस. के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयुर्वेद अक्षरारम्भ 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी, शोभित विश्वविद्यालय, प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह कुलपति शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह कुलसचिव, डॉ. एम. के. अग्रवाल, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर एवं जमशेद प्रधान जी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं पुष्पार्चन किया। तत्पश्चात बी.ए.एम.एस. प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी व शोभित विश्वविद्यालय चेयरमैन सुपुत्र श्री अभिनव शोभित को पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. राहुल शर्मा ने कुलाधिपति सुपुत्र श्री वंश शेखर को पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति वशिष्ठ ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बी.ए.एम.एस. में डॉ. प्रत्य जुयाल ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए की, तत्पश्चात विश्वविद्यालय कुलगीत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन द्वारा बीएएमएस पाठ्यक्रम के संदर्भ में व्याख्यान किया गया। तत्पश्चात बी.ए.एम.एस. छात्रों द्वारा अनेक शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) एस.के. पाठक ने सभी छात्रों को कॉलेज से संबंधित रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीनाक्षी व सहसंयोजक डॉ. कुशाग्र गोयल रहे।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सभी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अनेक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम आपको अपनी सोची हुई मंजिल या फिर कहें लक्ष्य के करीब ले जाने में मददगार साबित होती है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सही मार्गदर्शन का होना अति आवश्यक है। तत्पश्चात डॉ. एम. के. अग्रवाल चेयरमैन एलबीएस ग्रुप, बिलासपुर ने भी सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

तत्पश्चात इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद हमें हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। आधुनिक जीवन शैली को सही दिशा देने और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी आदतें विकसित करने में आयुर्वेद हर प्रकार से सभी के लिए लाभकारी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने अपने उद्बोधन में सभी नए छात्र एवं छात्राओं से कहा कि “आयुर्वेद जीवन है”। आप सभी विद्यार्थियों ने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपार संभावनाओं का चुनाव किया है। शोभित विश्वविद्यालय में इन संभावनाओं के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं को समान अवसर दिए जाते हैं, बस उनमें सीखने की जिज्ञासा होना अनिवार्य है। एक विद्यार्थी शिक्षा में थ्री एच फैक्टर हेड, हैंड व हार्ट को शामिल करके प्रत्येक कार्य को सरलता से प्राप्त कर सकता है, इसके द्वारा छात्र के जीवन में गुणात्मक असर नजर आता है। कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने सभी छात्र एवं छात्राओं से जीवन में सफलता के लिए माता-पिता एवं शिक्षक के स्थान को सर्वोपरि बताया। अतः हमें उनके बताये मार्ग पर निष्ठां एवं सच्चाई के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों को भी छात्रों की शिक्षा एवं सुरक्षा दोनों ही पक्षों के संदर्भ में आश्वस्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो.(डॉ.) कृष्णानंद ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी, कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, डॉ. एम. के. अग्रवाल एवं संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर, नोडल अधिकारी आरिफ नसीर एवं सभी गणमान्यों का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


विडियों समाचार