गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए विपक्षी दल जिम्मेदार: भूपेंद्र सिंह

- उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री चैधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, किसानों के हितों की रक्षा करना मोदी सरकार का संकल्प है।
देवबंद [24CN] : उन्होंने कहा किसान आंदोलन के नाम पर जिस तरीके से दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंसा की गई लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया वह अपने आप में शर्मसार करने वाली घटना है।
शनिवार को देवबंद स्थित कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री चैधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए विपक्षी दल जिम्मेदार हैं। दिल्ली हिंसा के जिम्मेदार लोग आंसू बहा कर अपने कर्मों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा दिल्ली हिंसा के पीछे विपक्षी दलों का हाथ है जो अब स्पष्ट हो चुका है, क्योंकि दिल्ली हिंसा के जिम्मेदार लोग अपने कर्मों को छुपाने के लिए आंसू बहा रहे हैं। इसके पीछे उनकी मंशा देश की जनता का ध्यान बांटने की है। अगर देश के अंदर यह क्रम बना रहा तो ऐसी स्थिति में देश की सुरक्षा करना सरकार के लिए भी जोखिम भरा होगा।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा देश के किसान किसी भी संगठन के बहकावे में ना आएं भाजपा सरकार उनके हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा किसान किसी भी राजनीतिक एजेंडे का शिकार ना हो जो उनकी समस्या है कृषि बिल को लेकर वह सीधे सरकार से वार्ता करें।किसान आंदोलन के पीछे विपक्षी पार्टियों की भूमिका है जनता जिन्हें नकार चुकी है वो लोग किसानों के कंधे पर हथियारो का इस्तेमाल करना चाहते है उन्हें मोहरा बनाना चाहते है।
इस मौके पर चैधरी राजपाल सिंह द्वारा पंचायत राज मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद प्रकाश गुप्ता व संचालन डॉक्टर संदीप शर्मा ने किया। गंगोह विधायक कीरत सिंह, जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, रविंद्र चैधरी, राकेश गांगुली, विपिन भारतीय, मुनेंद्र सिंह, राखी बिरला, सतपाल सिंह, चरण सिंह कौरवा, अरुण गुप्ता, विकास त्यागी आदि रहे।