विपक्ष व कुछ लोग कृषि कानूनों के नाम पर किसानों को कर रहे हैं गुमराह: देवेंद्र निम

विपक्ष व कुछ लोग कृषि कानूनों के नाम पर किसानों को कर रहे हैं गुमराह: देवेंद्र निम
  • सहारनपुर के साधारणसिर में किसान ग्राम चौपाल में मौजूद किसान।

सहारनपुर [24CN]। नागल शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में साधारणसिर में आयोजित किसान ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सरकार किसानों की आय के प्रति गंभीर है और अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों के विकास के लिए कार्य कर रही है। लेकिन कुछ लोग बेवजह सरकार का विरोध कर रहे हैं। सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृकृषि कानून किसान हित में हैं। लेकिन विपक्ष तथा कुछ लोग साजिशन अपने स्वार्थ के लिए इनका विरोध कर किसानों को गुमराह करने में लगे हैं जो देश हित में नहीं है।

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देव सिंह ने कहा कि किसानों के लिए अनेक सब्सिडी देकर सरकार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार ने किसानों के लिए अनेक नीति लागू कर रखी है किसान सम्मान योजना देकर उनका सम्मान रखने का काम किया जा रहा है। बैठक में मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, दिनेश आर्य, विनय राणा, सुशील चौधरी, देवेंद्र राणा, सुबोध राणा, विपिन आर्य, संदीप, जय भगवान शर्मा, चरण सिंह, विजयपाल बाल्मीकि, प्रवीण वालिया, अनिल राणा, अरुण त्यागी, लोकेंद्र राणा, अजब सिंह, राजन शर्मा, घनश्याम, सतीश तायल आदि रहे।