एसडीएम के निर्देशन में सामुदायिक रसोई का संचालन शूरू

एसडीएम के निर्देशन में सामुदायिक रसोई का संचालन शूरू
प्रभु जी की रसोई से गरीब लोगों को खाना बांटते प्रयास संस्था के सदस्य
  • प्रयास ‘‘ सामाजिक संस्था द्वारा किया गया आयोजन

देवबंद [24CN]: प्रयास‘‘ सामाजिक संस्था द्वारा एसडीएम दीपक कुमार के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार के सुझाव पर शुक्रवार की देर शाम सामुदायिक रसोई का संचालन शुरू किया गया।

संस्था के संस्थापक विवेक तायल व अंकित जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। जिसके अन्र्तगत नगर प्रशासन के सहयोग से उपजिलाधिकारी दीपक कुमार के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा प्रभु जी की रसोई का संचालन शुरू किया गया। जिसमें प्रतिदिन ऐसे लोगों को चिन्हित कर जो कोरोना काल में व्यवसाय से वंचित हो अथवा उनके भोजन की व्यवस्था न हो ऐसे लोगों के लिए संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान संस्था सदस्य एंव पदाधिकारी राजेश सिंघल, अनुराग सिंघल, नितिन तायल, प्रदीप सिंघल ,आयुष गुप्ता, अनु गोयल, सतीश जैन, नीरज गर्ग, राकेश कपूर आदि मौजूद रहे।