• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Operation Ganga Updates: मुंबई, दिल्ली, व हिंडन एयरबेस पर विमानों की लैंडिंग, आज आएंगी 18 उड़ानें; यूक्रेन से वापसी का सिलसिला जारी

  • March 4, 2022
Operation Ganga Updates: मुंबई, दिल्ली, व हिंडन एयरबेस पर विमानों की लैंडिंग, आज आएंगी 18 उड़ानें; यूक्रेन से वापसी का सिलसिला जारी
  • Operation Ganga रूस का यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने वहां मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए आपरेशन गंगाा मिशन की शुरुआत की जिसमें अब वायुसेना की ओर से भी सहयोग दिया जा रहा है।

नई दिल्ली। आपरेशन गंगा मिशन के तहत शुशुक्रवार सुबह इंडिगो का एक विमान यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली के हवाई अड्डे पहुंचा जहां केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया, ‘प्रधानमंत्री पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और खुद इसको देख रहे हैं। जब तक सारे छात्र यूक्रेन से वापस नहीं आ जाते तब तक आपरेशन गंगा जारी रहेगा। हर तरह का इंतजाम यूक्रेन में कर दिया गया है। साथ ही भारत आने के बाद भी इनके अपने घर जाने की व्यवस्था की गई है।’

महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के एयर इंडिया का विमान लैंड हुआ जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रोमानिया के बुखारेस्ट के रास्ते आए। एयरपोर्ट पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने छात्रों का स्वागत किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर बताया कि शुक्रवार को यूक्रेन से अपने नागरिकों को लेकर 18 विमान आ रहे हैं।

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एक स्पेशल फ्लाइट के जरिए कुछ और भारतीय नागरिकों की गुरुवार देर रात वतन वापसी हुई। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इनका स्वागत किया।  उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन से एक-एक भारतीय नागरिक को वापस अपने देश लाने के लिए भारत सरकार प्रयासरत है। यहां आने वाले स्टूडेंट का हम स्वागत करते हैं। मैं उन्हें भी शुक्रिया कहना चाहूंगी जिस टीम की सहायता से इनकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है।  स्टूडेंट ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद कहा है।’

IAF का C-17 विमान गुरुवार देर रात रोमानिया के रास्ते 210 भारतीय नागरिकों को लेकर हिंडन एयरबेस पर लौटा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इनका स्वागत किया। यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने आपरेशन गंगा मिशन की शुरुआत की है। विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिलकर भारतीय विद्याार्थियों की वापसी के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।

चार केंद्रीय मंत्रियों- हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri), ज्योतिरादित्य एम सिंधिया (Jyotiraditya M Scindia), किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) और जनरल (Retd) वीके सिंह (V.K. Singh) यूक्रेन के पड़ोसी देशों में गए और वहां से अपने नागरिकों की वापसी व अन्य मामलों का जायजा लिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार अगले दो दिनों में 7,400 से अधिक लोगों को विशेष विमानों के जरिए भारत लाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को 3,500 लोगों व 5 मार्च यानि शनिवार को 3900 से अधिक लोगों के भारत लौटने की संभावना है।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाइयों की शुरुआत की थी। ब्रिटेन और अमेरिका समेत अनेकों देशों पे रूस की इस कार्रवाई पर सख्त एतराज जताया और इसके लिए निंदा की। साथ ही मास्को पर अनेक प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस की टीम, सीएम हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के लगाए थे आरोप

पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस की टीम, सीएम हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के लगाए थे आरोप

  • April 7, 2026
‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF…’, ममता के बयान पर भड़की BJP, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’

‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF…’, ममता के बयान पर भड़की BJP, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’

  • April 6, 2026
सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘लोकतंत्र में…’

सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘लोकतंत्र में…’

  • April 6, 2026
“बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा”, BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन

“बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा”, BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन

  • April 6, 2026
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, यूपी नंबर की गाड़ी घुसी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, यूपी नंबर की गाड़ी घुसी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

  • April 6, 2026
असम के बरपेटा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- ‘कांग्रेस में लंबे समय का विजन नहीं, उनकी हार की सेंचुरी लगेगी’

असम के बरपेटा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- ‘कांग्रेस में लंबे समय का विजन नहीं, उनकी हार की सेंचुरी लगेगी’

  • April 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस की टीम, सीएम हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के लगाए थे आरोप April 7, 2026
  • ‘शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के बराबर वेतन पर सरकार दो महीने में ले फैसला’, हाई कोर्ट का आदेश April 7, 2026
  • ‘परंपरा पर आधारित नियम, भेदभाव पर नहीं’, सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर SC में बोली केंद्र सरकार April 7, 2026
  • ‘घर में नशे का पेड़ लगा रखा है’, अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी के मंत्री, सपा-बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग April 7, 2026
  • ‘एक रात में पूरा ईरान तबाह कर देंगे’, ट्रंप की ये बात सुनते ही फायर IRGC, कहा-‘हार का डर, पूरी ताकत से…’ April 7, 2026
  • KKR Vs PBKS: बारिश से धुला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, आपस में बंटे 1-1 अंक April 7, 2026
  • महिला आरक्षण बिल पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, पीएम मोदी के लिए कही ये बात April 7, 2026
  • यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट April 7, 2026
  • ‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF…’, ममता के बयान पर भड़की BJP, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’ April 6, 2026
  • सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘लोकतंत्र में…’ April 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez