ओपी राजभर ने फिर दिया विवादित बयान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी

सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब इंटरनेट मीडिया पर उनकी इस टिप्पणी की खासी आलोचना भी हो रही है। अखिलेश यादव के समर्थक ओपी राजभर को आइना दिखाने में लगे हैं।
लखनऊ । अपने बड़बोले बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधने के दौरान उन्होंने पूरे यादव समाज पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी
सोमवार को एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान राजभर द्वारा जाति विशेष पर की गई टिप्पणी की खासी आलोचना भी हो रही है। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले बयान से जुड़े सवाल पर कहा कि ये लोग क्या बात करेंगे। ये राजभर का हिस्सा लूट लेंगे। पाल, चौहान, प्रजापति का हिस्सा लूट लेंगे। ये दूसरे की क्या बुद्धि खोलेंगे, पहले अपनी बुद्धि खोल लें।
यह बात हम नहीं लोग कह रहे हैं। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में बुलडोजर कार्रवाई पर कहा था कि गरीब के घर गिराने का आर्डर दिया जा रहा है। जब समाजवादी पार्टी सरकार में आएगी तो बुलडोजर वही होगा लेकिन वो गरीब के घर पर नहीं चलेगा। बल्कि आठ और दस मंजिला इमारत पर चलेगा।