राहुल गांधी ही दे सकते हैं देश व पार्टी को सही नेतृत्व: साबरी

- सहारनपुर में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी का फोटो।
सहारनपुर [24CN]। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पार्टी को पूरे देश में मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद पार्टी के कुछ व्यक्ति कांग्रेस को कमजोर करने का काम रहे हैं। ऐसी स्थिति में राहुल गांधी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस मजबूत होकर केंद्र में अपनी सरकार बनाकर जनता को सही नेतृत्व दे सके।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व के चलते उनकी अगुवाई में पूरे देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, उससे साबित होता है कि देश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ही देश को एकजुट रखकर जनता को सही नेतृत्व देने में सक्षम है क्योंकि वर्तमान केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का कुचक्र रच रही हैं। ऐसी स्थिति में राहुल गांधी ही पार्टी का नेतृत्व कर जनता को भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश है। देश के सभी नागरिकों को संविधान द्वारा मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसलिए हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने पार्टी व जनहित में राहुल गांधी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने की मांग की। उन्होंने पार्टी को कमजोर करने के प्रयास में लगे लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की ताकि कोई भी व्यक्ति पार्टी विरोधी कार्य करने की हिमाकत न कर सके।