पंचायतस्तर के कार्यकर्ता ही करते हैं सफलता का मार्ग प्रशस्त: संजीव

पंचायतस्तर के कार्यकर्ता ही करते हैं सफलता का मार्ग प्रशस्त: संजीव
  • सहारनपुर में कांग्रेस सृजन अभियान की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]  । कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि ब्लाक एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रदेश संगठन मंत्री संजीव शर्मा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पुवांरका ब्लाक के लंढौरा जुनारदार एवं सरसावा ब्लाक के माजरी गांव में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रेमशंकर शर्मा को लंढौरा जुनारदार ग्राम पंचायत अध्यक्ष व राजकुमार को पुवांरका ब्लाक अध्यक्ष, लुकमान को पुवांरका सचिव पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।

प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी मोनिंद्र सूद वाल्मीकि ने कहा कि आज कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है जहां सपा व बसपा किसानों के मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं, वहीं कांग्रेस किसानों व खेतिहर मजदूरों के शोषण के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। विधायक मसूद अख्तर ने सभी पदाधिकारियों से कर्मठता के साथ कार्य में जुट जाने एवं संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जनता कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में देख रही है। एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि आज समाज का प्रत्येक वर्ग व प्रत्येक नागरिक की भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेश में बदलाव लाना चाहता है। कार्यक्रम को युवा नेता जयंत त्यागी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम राणा, पुवांरका ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार राणा, दुष्यंत राणा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रेम काम्बोज, मनीष त्यागी, गुलफाम अंसारी, हरमन सिंह हन्नी, प्रेमशंकर शर्मा, राजकुमार, लुकमान, सचिन वर्मा, अमित काम्बोज आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


विडियों समाचार