पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लकड़ी तस्कर, अन्य फरार

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लकड़ी तस्कर, अन्य फरार
  • सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस द्वारा पकड़ी खैर की लकड़ी एवं आरोपी।

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर  पुलिस ने एक शातिर लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रूपए मूल्य की 25 कुंतल खैर की लकड़ी व दो गाड़ियां, एक तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिए। जबकि उसके साथी फरार हो गए।

थाना मिर्जापुर पुलिस को खारा पावर हाऊस के पास चैकिंग के दौरान दो गाड़ी ग्राम रहना जानीपुर की तरफ से आती  दिखाई दी। पुलिस ने जब इन्हें रूकने का इशारा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया तथा जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी मोनिश पुत्र रफीक निवासी ग्राम शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे एक महेंद्रा स्कार्पियो गाड़ी संख्या यूके-07एए/3600 व एक पिक अप गाड़ी संख्या-यूपी11 सीटी/1206 तथा 25 कुंतल (41 टुकड़े) खैर की लकड़ी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बरामद लकड़ी को पत्ता गोभी से ढक रखा था। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।


Leave a Reply