छोटे हाथी की चपेट में आने से एक महिला की मौत, तीन घायल
रामपुर मनिहारान। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित गांव साढौली दुलीचंदपुर के समीप अनियंत्रित छोटे हाथी ने चारा लेकर लौट रही तीन महिलाओं व एक किशोरी को चपेट में ले लिया जिसके किशारी व महिलाएं घायल हो गई जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने रामपुर मनिहारान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से एक महिला की हायर सैंटर ले जाते समय मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम रामपुर मनिहारान कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव साढौली दुलीचंदपुर के समीप नानौता की ओर अनियंत्रित गति से जा रहे छोटे हाथी संख्या डीएल- 1एलएई-1626 ने चारा लेकर लौट रही नीता पत्नी सुरेंद्र, रोशनी पत्नी सतपाल, सुमन पत्नी मांगेराम व 12 वर्षीय बालिका शिवांगी पुत्री सुरेंद्र निवासीगण गांव साढौली दुलीचंदपुर को चपेट में ले लिया जिसके चलते चारों महिलाएं घायल हो गई।
इसी दौरान गश्त कर रही रामपुर मनिहारान पुलिस ने घायल रोशनी, नीता, सुमन व शिवांगी को उपचार के लिए रामपुर मनिहारान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायल नीता, रोशनी व शिवांगी गम्भीर हालत के चलते हायर सैंटर रैफर कर दिया। हायर सैंटर ले जाते समय नीता की मौत हो गई। पुलिस ने नीता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक सुनील कुमार पुत्र श्रवण निवास रोहिणी थाना अमन विहार दिल्ली को हिरासत में ले लिया।