shobhit University Gangoh
 

जम्मू-कश्मीर : बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
  • बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. कश्मीर जोन पुलिस की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबल दोनों मिलकर आतंकवादियों से लोहा ले रहे हैं.

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर  के बडगाम में एक बार फिर से लोगों की नींद गोलियों की तड़तड़हाट के साथ खुली. बडगाम के मोचावा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है.  बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. कश्मीर जोन पुलिस की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबल दोनों मिलकर आतंकवादियों से लोहा ले रहे हैं. दोनों तरफ से गोलाबारी हो रही है. इलाके में लोगों को घरों में रहने को कहा गया है. इसके साथ ही पूरे एरिया को सील कर दिया गया है.

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों और पुलिस ने मिलकर एक अज्ञात आंतकवादी को मार गिराया है. इसके पास से एके-47 राइफल ( AK 47 rifle) और पिस्टल बरामद किया गया है. तलाश अभियान जारी है.

बडगाम के मोचवा इलाके में भी सुरक्षबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है. पुलिस और सुरक्षाबल अपने काम पर हैं

गौरतलब है कि कल यानी शुक्रवार को थन्नामंडी तहसील के पंगाई गांव में एक आतंकी को ढेर किया गया था. इससे पहले 3 जुलाई को बांदीपोरा जिले के चंदाजी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी दहशतगर्द को मार गिराया गया था.

Jamia Tibbia