shobhit University Gangoh
 

नाजायज शस्त्र के प्रदर्शन के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

नाजायज शस्त्र के प्रदर्शन के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा नाजायज असलहा के मामले में पकड़ा गया आरोपी।

रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गांव उमाही कला के जंगल में नाजायज शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।

रामपुर मनिहारान कोतवाली प्रभारी विनय कुमार आजाद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्र में विगत 18 दिसम्बर को अज्ञात लोगों द्वारा उमाही कला के जंगल में अपने वर्चस्व को लेकर नाजायज शस्त्रों का प्रदर्शन व फायरिंग की गई थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बंध में धारा-307 आईपीसी एव 25(1)एएए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने उनके व उपनिरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर एक अन्य आरोपी कोमल उर्फ विशाल पुत्र राकेश निवासी सहजवा कोतवाली रामपुर मनिहारान को दबोचकर उसके कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia