shobhit University Gangoh
 

लुटेरों और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

मुजफ्फरनगर  यहां एक मुर्गी फार्म में घुसे छह बदमाशों के गिरोह और ग्रामीणों के बीच हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध लुटेरा मारा गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नेपाल सिंह ने बताया कि घटना भोपा थाना क्षेत्र के नगला गांव में शुक्रवार रात को हुई। एसपी ने कहा कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सिंह ने कहा कि मारे गए व्यक्ति के पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Jamia Tibbia