कोहरे के चलते देवबंद में हुआ हादसा में एक की मौत, चार घायल

कोहरे के चलते देवबंद में हुआ हादसा में एक की मौत, चार घायल
  • सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

देवबंद [24CN] : घने कोहरे ने अपना कमाल दिखाना आरंभ कर दिया है मंगलवर को कोहरे के चलते सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जबकि मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नागल निवासी जाविद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनारसा में टेंट का सामान लेकर जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित फ्लाईओवर के समीप पहुंचा तो इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में जाविद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हारुन व एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जाविद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया मृतक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। ट्रक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीं, सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित साखन कला गांव के घने कोहरे के चलते दो बाईकों के बीच हुई सामने की भिड़ंत में सहारनपुर निवासी राकिब और दिलशाद घायल हो गए। दोनों घायलों को यहां के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया है।