एक तारीख एक घंटा, एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
- थानाभसन के सफाई एवं श्रमदान करते छात्र-छात्राएं।
थानाभवन। नगर पंचायत द्वारा किसान इंटर कॉलेज, मेला ग्राउंड रोड एवं बूढ़ा बाबू पार्क पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक तारीख एक घंटा एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसान इंटर कॉलेज, मेला ग्राउंड रोड एवं बूढ़ा बाबू पार्क पर सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया एवं वृक्षारोपण भी किया गया और किसान इंटर कॉलेज से मेला ग्राउंड, मौव नबीपुरा, दयाल आश्रम से निकलकर बूढ़ा बाबू पार्क तक स्वच्छता रैली निकली गयी। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा मुशयदा, चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद, स्वच्छ सारथी कलब के सदस्य एवं छात्र- छात्राओं सहित नगर पंचायत के सभी सभासदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
