नाजायज चरस के साथ पकड़ा एक आरोपी, भेजा जेल
- सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर नशा तस्कर।
सहारनपुर [24CN]। कोतवाली देहात पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस बरामद कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल व उपनिरीक्षक मेहर सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर चौराहे के पास ढमोला नदी की ओर जाने वाले रास्ते से एक नशा तस्कर सनव्वर उर्फ खल्ली पुत्र नाजिम निवासी पिंजौरा थाना कोतवाली देहात को दबोचकर उसके कब्जे से एक किग्रा नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
