shobhit University Gangoh
 

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में सदर बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शराब तस्कर।

सहारनपुर [24CN]। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार पुलिस ने थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक विजय सिंह ने जनमंच तिराहे के पास से एक शराब तस्कर मेहरदीन पुत्र असलम निवासी मानकमऊ मदरसे वाली मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर को दबोचकर उसके कब्जे से 26 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा हरियाणा मार्का बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia