अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी।

फतेहपुर [24CN]। थाना फतेहपुर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सतेंद्र नागर व उपनिरीक्षक आरिफ अली के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रमैया आईटीआई के गेट के सामने से एक बदमाश इंतजार पुत्र शफी निवासी कामेशपुर थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा-4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।