shobhit University Gangoh
 

पदक जीतने पर क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ी के समर्थन में निकाली रैली

पदक जीतने पर क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ी के समर्थन में निकाली रैली
  • सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ी के समर्थन में जुलूस निकालते क्षेत्रवासी।

सहारनपुर [24CN]। इजिप्ट में आयोजित विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर सहारनपुर के होनहार खिलाड़ी अक्षत खरबंदा ने न केवल सहारनपुर का, बल्कि भारत नाम विश्व पटल पर दर्ज कराया है। अक्षत खरबंदा के समर्थन में आज क्षेत्रवासियों द्वारा गुरूद्वारा रोड से उनके निवास तक समर्थन रैली निकालकर खुशी की इजहार किया गया।

गुरूद्वारा रोड पर आज क्षेत्रवासियों द्वारा अक्षत खरबंदा की इस उपलब्धि पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि जीत व्यक्ति की नहीं होती बल्कि जीत हौंसले और हिम्मत की होती है और वह हिम्मत बच्चों को मां-बाप से संस्कारों में मिलती है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल अक्षत खरबंदा परिवार की ही नहीं बल्कि सहारनपुर के हर नागरिक की है जिस कारण पूरे देश का नाम रोशन हुआ है।

जन चेतना मिशन के संस्थापक व चेयरमैन गुलशन नागपाल ने कहा कि अक्षत खरबंदा को उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति उनके परिवार से विरासत में मिली है क्योंकि उनका परिवार भी संघर्षशील रहा है और संघर्ष के बूते आज समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को पार्षद मुकेश गक्खड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित घई, रमन चावला व मुकेश सेठ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जन चेतना मिशन के अध्यक्ष सतेंद्र आहुजा, पूर्व अध्यक्ष रवि बब्बर, गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र भारती, आशु सिंधू, सुनील मखीजा, रमन चावला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि जुनेजा ने किया।

Jamia Tibbia