दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की पूजा अर्चन की गयी
नकुड 2 अगस्त इंद्रेश। दशलक्षण धर्म के छठे दिन भगवान श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम संयम धर्म की पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर भगवान शीतलनाथ व भगवान वासू पूज्य का शांतिधारा कर अभिषेक किया गया।
इस मौके पर सुबह से ही जैन धर्मालंबियो ने भगवान आदिनाथ दिगबंर जैन मंदिर मे पूजा अर्चना की। साथ जी चंद्रप्रभु चैतालय मे भी श्रद्धालुओ की भीड लगी रही। मंदिर मे वातावरण शुद्ध करने व विश्व शांति की भावना के साथ सुगंध दशमी का पर्व भी मनाया गया। मासिक मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर मे रात्री मे णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। छोटी बच्ची सुदीक्षा जैन ने श्री जी के समुख निरथ किया । जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गये।
जैन मिलन के महामंत्री पंकज जैन व राजेश जैन ने बताया कि मंदिर मे महिला जैन मिलन की ओर से धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरूष्कृत किया गया।
