शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में सिविल अभियांत्रिकी और मैकेनिकल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा “दि पावर ऑफ यूजिंग डिजाइन थिंकिंग”पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन का

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में सिविल अभियांत्रिकी और मैकेनिकल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा “दि पावर ऑफ यूजिंग डिजाइन थिंकिंग”पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन का

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 24-02-2023 को सिविल अभियांत्रिकी और मैकेनिकल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एवं मानव संसधान विकास मंत्रालय, संस्था नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में “दि पावर ऑफ यूजिंग डिजाइन थिंकिंग टू स्पार्क इनोवेशन इन मैन्युफैक्चरिंग” विषय पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के लगभग 80 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया तथा डिजाइन थिंकिंग पर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मैकेनिकल अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष अनिल जोशी ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, मुख्य वक्ता डॉ. जयंता कुमार महतो तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य शिक्षकगण का स्वागत कर की तत्पश्चात उन्होंने विषय के सन्दर्भ में छात्र एवं छात्राओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

इस ऑनलाइन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. जयंता कुमार महतो एसोसिएट प्रोफेसर शोभित डीम्ड यूनिवर्सिटी, मेरठ रहे, जिसमे इन्होने सभी छात्र एवं छात्राओं को नवाचार एवं डिज़ाइन इन मैन्युफैक्चरिंग के सन्दर्भ में प्रेरित कर इसके द्वारा कार्य कुशलता को बढ़ावा देने हेतु मार्गदर्शन किया। उन्होंने आगे बताया कि किस प्रकार निर्माण और उत्पादन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर अक्षमताओं की पहचान, मात्रा और उन्मूलन को भी यह दृढ कर सकता है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में सिविल अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष अजय शर्मा ने कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर एवं मुख्य वक्ता डॉ. जयंता कुमार महतो का धन्यवाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. जसवीर राणा, महेंद्र कुमार, रवि भटनागर, ध्रुव जोशी, शोएब हुसैन, मुकेश गौतम, डॉ.सोमप्रभ दुबे, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।