डोनाल्ड ट्रंप की राह पर ब्रिटेन, 19 हजार अवैध प्रवासियों को देश से किया बाहर, भारतीय रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई

नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिका ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में बहुत सारे अवैध प्रवासियों को अमेरिका ने वापस भारत भेजा है, जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ क्योंकि लोगों के हाथों और पैरों में हथकड़ी थी। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई करने में लग गया है।ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी के आने के बाद से अब तक 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ब्रिटिश होम मिनिस्टर वेटे कूपर ने कहा, हमारी सरकार आने के बाद से अब तक 19 हजार लोगों को डिपोर्ट किया गया है।
यूके की लेबर सरकार का फरमान
गृह सचिव के कार्यालय से कहा गया कि, उनकी टीम अवैध रूप से काम करने वालों की खूफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पिछले महीने की गई कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा रेस्टोरेंट, टेकअवे और कैफे के साथ-साथ खाद्य, पेय और तंबाकू उद्योग रहे।उन्होंने बताया कि, हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्टोरेंट से सात गिरफ्तारियां हुई है और चार लोगों को हिरासत में लिया गया। ब्रिटिश गृह सचिव कूपर ने कहा कि, आव्रजन के नियमों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें लागू भी किया जाना चाहिए।