
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में बाबू विजेंद्र कुमार जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में बड़ी धूमधाम से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्रेरणा स्त्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी के जन्मदिवस के शुभावसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने परंपरागत तरीके से किया। इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारंभ विश्वविद्यालय के एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा मार्च-पास्ट व गार्ड ऑफ ऑनर, विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागियों के मार्च-पास्ट के साथ एवं मशाल जलाकर किया गया, इसी के साथ कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुरुआती चरण में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, लंबी-कूद, ऊंची-कूद कबड्डी, 100, 200, 800 मीटर की रेस, गोला फेक, टेबल टेनिस, रैकेट, योगाभ्यास, रंगोली, चैस, कैरम, प्रश्नोत्तरी, तथा सेवन स्टोन(पीठू गरम) जैसे खेलों का प्रारम्भ हुआ। प्रतिवर्ष की भांति यह कार्यक्रम हमारे प्रेरणा स्त्रोत पूजनीय बाबू विजेंद्र कुमार जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित होता है। इस वर्ष तीन दिवसीय इस खेल महाकुंभ एवं अन्य गतिविधियों में जिला सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 55 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने सभी खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सह-संयोजक प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर एवं अनेक संस्थानों से आए छात्र एवं छात्राओं का वार्षिक खेल-कूद समागम में स्वागत कर की और बताया कि इस खेल महोत्सव में प्रथम दिन शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के बच्चों के अलावा सहारनपुर संभाग के लगभग 55 से अधिक संस्थानों के लगभग 3000 प्रतिभागियों ने खेलों में प्रतिभाग किया। उन्होंने आगे बताया कि इन तीन दिवसीय खेलों में विभिन्न खेलों में जो विद्यार्थी स्थान प्राप्त करेंगे उनको पुरस्कृत किया जाएगा तथा खेलों के संबंध में उनको सम्मान-पत्र भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सर्वप्रथम प्रेरणा स्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी को नमन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह तीन दिन हमारे लिए विशेष महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं, इसके लिए शोभित परिवार का प्रत्येक सदस्य बेहद उत्सुक रहता है, इन खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, परिश्रम एवं सर्वांगीण विकास की भावना विकसित होती है। साथ ही विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिभागी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन करते हैं। ऐसे आयोजनों का आयोजन प्रत्येक विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में होते रहना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने विभिन्न स्थानों से आमंत्रित सभी संस्थानों के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया तथा उनके प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने अपने विचार प्रकट किए और कहा कि बाबूजी सदैव शिक्षा और खेलकूद के ज़रिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के पक्षधर रहे हैं, और उनके इन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए शोभित परिवार का प्रत्येक सदस्य समर्पण भाव से कार्य कर रहा है।

प्रथम दिन के अंत तक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने ट्रॉफी, मेडल वह सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर साकिब बी.सी.ए शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह दूसरे स्थान पर समी अंसारी बीए.एलएलबी (तृतीय वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय एवं तृतीय स्थान पर कृतिका गुप्ता बीए.एलएलबी शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी पंवार, पीजीजे पब्लिक स्कूल गंगोह, दूसरा स्थान अवनि तंवर, पीजीजे पब्लिक स्कूल गंगोह से तीसरा स्थान अभय कुमार, पीजीजे पब्लिक स्कूल गंगोह ने प्राप्त किया। कैलीग्राफी प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान पर आराध्या शर्मा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, गंगोह, द्वितीय स्थान पर अलहमा डी.सी.एस. मॉडर्न स्कूल, गंगोह, तृतीय स्थान पर मनस्वी सैनी कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, गंगोह व सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान पर युमना खान (बीसीए प्रथम वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, द्वितीय स्थान शगुन कौशिक (बीबीए प्रथम सेमेस्टर) शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, तृतीय स्थान पर वंशिका सैनी (बीटेक द्वितीय वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से रहे। रंगोली सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के साहिबा और ग्रुप द्वितीय स्थान पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह की लविष्का और ग्रुप तथा तीसरे स्थान पर राखी और नैन्सी ग्रुप, राजेश पायलट गोचर कन्या इंटर कॉलेज रहे। रंगोली जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रकाश जूनियर हाई स्कूल के प्रकृति बचाओ-भविष्य बचाओ ग्रुप द्वितीय स्थान पर प्रभा ज्ञान जूनियर स्कूल के गो ग्रीन ब्रीद क्लीन ग्रुप व तीसरे स्थान पर प्रभा ज्ञान जूनियर स्कूल के पृथ्वी बचाओ पानी बचाओ ग्रुप विजेता रहा। स्लोगन राइटिंग हिन्दी में प्रथम स्थान पर सामी अं दारी बीए एलएलबी तृतीय वर्ष शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, द्वितीय स्थान पर दृष्टि बी.टेक द्वितीय वर्ष शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, तृतीय स्थान पर अवनी तंवर प्रभा ज्ञान स्कूल से रही, वही स्लोगन राइटिंग अंग्रेज़ी में प्रथम स्थान पर स्नेहा सैनी बीसीए तृतीय वर्ष शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, द्वितीय स्थान पर युमना खान बीसीए प्रथम वर्ष शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, तृतीय स्थान पर जानवी प्रभा ज्ञान स्कूल से विजेता रही। योग प्रतियोगिता में सीनियर फीमेल ग्रुप में प्रथम स्थान पर पूजा, द्वितीय स्थान पर आरती, एवं तृतीय स्थान पर अदिति शोभित विजेता रही, वही सीनियर मेल ग्रुप में सिताराम पांडे प्रथम, तेज प्रताप सिंह द्वितीय व कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योग जूनियर मेल ग्रुप में प्रथम स्थान पर अरमान द्वितीय स्थान पर आरव सिंह तथा तृतीय स्थान पर कार्तिक विजेता रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर संस्कृति सैनी (कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल) द्वितीय स्थान पर वंशिका (कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल), तृतीय स्थान पर वैष्णवी गुप्ता (कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल) रहे वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आयुष चौधरी (बीटेक तृतीय वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय, द्वितीय स्थान पर व्रतांत गोयल (बी.कॉम तृतीय वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय, तृतीय स्थान पर दिवाकर गर्ग (बी.कॉम तृतीय वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय विजेता रहे। बैडमिंटन जूनियर डबल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वंशिका एवं राधिका आर्य वैदिक इंटर कॉलेज रादौर द्वितीय स्थान पर स्वाति और कृतिका हर्ष मोर्डन पब्लिक हाई स्कूल, तृतीय स्थान पर वंशिका और मनप्रीत विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहे वहीं बैडमिंटन जूनियर एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनस्वी, द्वितीय स्थान पर संस्कृति कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय स्थान पर श्रेया कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहे।

इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल, प्रो.(डॉ.) तरुण शर्मा, प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान, डॉ. सोमप्रभ दुबे, राजीव उपाध्याय यायावर, डॉ. नमित वशिष्ट, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विकास पँवार, डॉ. अनिल रॉयल, प्रदीप शर्मा, रितु शर्मा, अनिल जोशी आदि उपस्थित रहे।
